बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

पूर्वी सिंहभूम, 15 मई (हि.स.)। टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को चौक के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीफीट वीर बिरसागढ़ बस्ती निवासी 20 वर्षीय संदीप दास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार संदीप बुधवार की रात अपने बड़े भाई चंदन दास को टाटा मोटर्स फैक्ट्री में ड्यूटी पर छोड़ने के बाद बुलेट से घर लौट रहा था। इसी दौरान जेम्को चौक के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों में से कुछ का कहना है कि संदीप ने रास्ते में अचानक आए किसी मवेशी को बचाने की कोशिश की, जिसके चलते हादसा हुआ। वहीं कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि वह किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया था।

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल संदीप को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories