सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना-चांदी के दाम हुए नरम

0
289

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। कीमतों में नरमी के चलते देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना 1,33,900 रुपये से लेकर 1,34,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,22,740 रुपये से 1,22,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

चांदी की कीमतों में भी हल्की कमजोरी दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,97,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

  • दिल्ली:
    • 24 कैरेट – ₹1,34,060 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट – ₹1,22,890 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई:
    • 24 कैरेट – ₹1,33,900
    • 22 कैरेट – ₹1,22,740
  • अहमदाबाद / भोपाल / पटना:
    • 24 कैरेट – ₹1,33,960
    • 22 कैरेट – ₹1,22,790
  • चेन्नई / कोलकाता / बेंगलुरु / हैदराबाद / भुवनेश्वर:
    • 24 कैरेट – ₹1,33,900
    • 22 कैरेट – ₹1,22,740
  • लखनऊ / जयपुर:
    • 24 कैरेट – ₹1,34,060
    • 22 कैरेट – ₹1,22,890

बाजार में गिरावट का कारण

जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता, डॉलर इंडेक्स में हलचल और निवेशकों की सीमित खरीदारी के कारण घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भाव पर दबाव बना हुआ है। हालांकि शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए मांग में धीरे-धीरे सुधार की संभावना बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here