Sat, Feb 7, 2026
24 C
Gurgaon

यमुनानगर: शॉर्ट सर्किट से गन्ने की फसल व गेहूं के अवशेषों में लगी आग

यमुनानगर, 26 अप्रैल (हि.स.)। खेतों के ऊपर से जा रही बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से गांव रोड छप्पर के एक खेत में एक एकड़ में गन्ने की फसल और भूतमाजरा के खेतों में चार एकड़ में गेहूं के अवशेषों में आग लग गई। किसानों ने मौके पर दमकल गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया और मुआवजे की मांग की ।

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के डायरेक्टर मनदीप सिंह रोड छप्पर ने बताया कि आज सुबह गांव रोड छप्पर और भूत माजरा के खेतों के ऊपर से जा रही बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से गांव रोड छप्पर के एक खेत में खड़ी एक एकड़ गन्ने की फसल और गांव भूत माजरा के खेतों में चार एकड़ में गेहूं के अवशेषों में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

उन्होंने कहा कि यह सरासर बिजली विभाग की लापरवाही है, जिसके चलते तारों और ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम समय पर नहीं किया गया। यहां तक कि ट्रांसफार्मरों पर एक भी जीओ स्विच नहीं लगाया गया है। अगर जीओ स्विच लगे हों तो बिजली की लाइन को काटा जा सकता है। इसको लेकर हम पहले भी बिजली विभाग को कई बार जानकारी दे चुके हैं और लिखित में शिकायत भी दी हुई है। उसके बावजूद भी बिजली विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया। जिसके चलते यह आग लगी है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि बिजली विभाग खेतों में लगे ट्रांसफार्मर को और बिजली के तारों को तुरंत बदले ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। हमारी यह भी मांग है कि सरकार इन किसानों को उचित मुआवजा दें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories