Mon, Mar 16, 2026
29 C
Gurgaon

अजमेर-उदयपुर हाईवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 55 यात्री घायल

ब्यावर, 4 जून (हि.स.)। अजमेर-उदयपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात के भावनगर से अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से लौट रही वीडियो कोच बस लालपुरा के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में 55 यात्री घायल हो गए, जिनमें 25 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा रात करीब एक बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से आ रही बस का चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक में बस जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल ब्यावर लाया गया। गंभीर रूप से घायल 25 यात्रियों को भर्ती किया गया है, जिनमें एक बच्चा और 10 महिलाएं शामिल हैं। तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सभी यात्री दरगाह में जियारत करने के बाद अपने घर गुजरात लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू किया। ब्यावर पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे की जांच जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories