Tue, Feb 10, 2026
23 C
Gurgaon

पंडरा में व्यवसायी सह आजसू नेता की चाकू से गला रेतकर हत्या

रांची, 28 मार्च (हि स.)। पंडरा के रवि स्टील के समीप स्थित विशाल फुटवेयर नामक दुकान के संचालक और आजसू पार्टी के रातू प्रखंड के उपाध्यक्ष भुपल साहू का अपराधियों ने गला रेत दिया। जख्मी हालत में उन्हें रातू के सिमलिया रिंग रोड स्थित इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। घटना बुधवार देर शाम की है। वह रातू के चटकपुर स्थित सरना टोली के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद वहां रातू थाना प्रभारी पहुंचे और घायल को तुंरत इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक व्यवसायी का काफी खून बह चुका था। इलाज के दौरान देर रात भुपल की मौत हो गई।

आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि रवि स्टील के पास ही सत्संग चल रहा था। शोर के कारण किसी को घटना का पता नहीं चल पाया। जब वे जख्मी हालत में दुकान में गिर हुए थे, उस समय दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद हमलोगों ने तुरंत पंडरा पुलिस को फोन किया। पंडरा पुलिस तो नहीं पहुंची, लेकिन रातू थाना प्रभारी पहुंच गये। इस कारण पंडरा पुलिस के खिलाफ लोग आक्रोशित थे। बाद में आजसू नेता भरत काशी घटनास्थल पर पहुंचे और बाद में अस्पताल पहुंचे। भरत काशी ने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उस समय भुपल साहू ने बढ़-चढ कर उनका सहयोग किया था। उस समय कई लोग उनके दुश्मन बन गये थे। पुलिस ने घटना के बाद अगल-बगल के दुकान की सीसीटीवी की जांच की है। मामले को लेकर पंडरा और रातू पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories