Mon, Mar 30, 2026
33 C
Gurgaon

श्रद्धालुओं से भरी कार डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत, सात घायल

आजमगढ़, 17 फरवरी (हि.स.)। जिले में रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के पास महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार तड़के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और सात लोगाें की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सभी श्रद्धालु नेपाल देश के रूपनदेइ जिले के निवासी है।

घायलों के साथ आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रयागराज महाकुम्भ में स्नान करने के लिए पांच वाहनों में कुल 35 लोग गए थे। स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे कि तड़के आजमगढ़ जिले के मझगवां के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सवार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सात लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। मृतकों में दो महिलाएं दीपा व गंगा तथा एक पुरुष गणेश शामिल है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories