Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

मेगा हाईवे पर कार-जीप में भिड़ंत, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

बाड़मेर, 4 फ़रवरी (हि.स.)। बालोतरा जिले के सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर पायला कला के पास सोमवार देर शाम एक कार और जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।

सिणधरी थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि मेगा हाईवे पर हादसे में कार में सवार अशोक (60) पुत्र शिवलाल, श्रवण (28) पुत्र अशोक, मंदीप (04) पुत्र प्रवीण सोनी, रिंकू (6 माह) पुत्री अरुण सोनी, ब्यूटी (25) पत्नी अरुण सोनी निवासी पायला कलां की मौत हो गई। जबकि अरुण पुत्र अशोक, अभिनंदन पुत्र अरुण सोनी गंभीर घायल हो गए। दूसरी गाड़ी में सवार राणाराम पुत्र मोमताराम निवासी डांगेवा, दिनेश पुत्र चंदाराम निवासी डांगेवा, मोमताराम पुत्र गणेशाराम, चंदाराम पुत्र मोमताराम निवासी डांगेवा गंभीर घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

पायला कलां निवासी अशोक सोनी परिवार के साथ कार में सवार होकर सिणधरी से गांव लौट रहे थे। मेगा हाईवे पर हुए इस हादसे में अशोक समेत पुत्र, पुत्रवधु और पौत्र व पौत्री की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories