राजकीय मेडिकल कॉलेज में गैस रिसाव के मामले में कबाड़ी पर केस दर्ज

0
191

शाहजहांपुर, 28 मई (हि.स.)। शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में गैस का रिसाव होने के मामले में बुधवार को मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा कबाड़ी के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज कराई गई है।

पंडित राम प्रसाद बिस्मिल राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते रविवार को ट्रामा केयर विभाग में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से मरीज और उनके तीमारदारों को आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।इसके बाद वहां कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई थी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की जांच के लिए टीम गठित करने के और घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार की तहरीर पर बीती देर रात बरेली के रहने वाले कबाड़ी मोहम्मद शबाब के विरुद्ध बीएनएस की धारा 289 के तहत चौक कोतवाली पर प्रथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि मोहम्मद शबाब द्वारा असावधानीपूर्वक और बिना सही जानकारी के क्लोरीन गैस सिलेण्डर के नोजल को टाइट करने का प्रयास किए गया। जिससे क्लोरीन गैस लीक होने लगी और ट्रामा सेन्टर में लगे एसी के जरिए ट्रामा सेन्टर तथा वार्ड में पहुंच गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here