Wed, Mar 4, 2026
27 C
Gurgaon

राजगढ़ः फर्जी दस्तावेज लगाकर फाइनेंस कंपनी से 19 लाख 50 हजार की ठगी, 26 पर केस दर्ज

राजगढ़, 26 मार्च (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने बुधवार को अरमान फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर कंपनी के कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर 19 लाख 50 हजार की ठगी करने वाले अलग-अलग जगह के 26 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार अरमान फाइनेंस कंपनी ब्यावरा के शाखा प्रबंधक अनूप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह गेहरवार निवासी महूगंज ने बताया कि 2023-24 के बीच कंपनी के कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर अलग- अलग जगह के 26 लोगों ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर 75-75 हजार रुपए का लोन लिया गया। आरोपितों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए फाइनेंस कंपनी के साथ कुल 19 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर विष्णु सिंह, संतोष, मुकेश, कंवरलाल, भंवरलाल, देवराज सौंधिया, लेखराज, धर्मेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र गुर्जर, देवराज दांगी, विक्रम सिंह, सुमेर सिंह पंवार, रवि वर्मा, भागीरथ दांगी, नरेन्द्र सिंह, पवन वर्मा, ओम प्रकाश प्रजापति, दिलीप सिंह, नाथूलाल, देवी सिंह, सोनू सिंह, लखन, जितेन्द्र सिंह, सुरेश वर्मा, राधेश्याम दांगी और रामबाबू के खिलाफ धारा 420, 467, 468 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। प्रकरण में कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories