Fri, Feb 20, 2026
15 C
Gurgaon

विधायक आदेश चौहान से गृह मंत्री के बेटे के नाम पर 5 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार, 17 फरवरी (हि.स.)। हरिद्वार, 17 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे के नाम पर हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक आदेश चौहान से पार्टी फंड के नाम पर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि विधायक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बहादराबाद थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कॉल करने वाले युवक की पहचान कर रही है, और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधायक आदेश चौहान के अनुसार, रविवार देर शाम उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री का बेटा बताया और पार्टी फंड के लिए 5 लाख रुपये भेजने को कहा। संदेह होने पर जब उन्होंने चंदा देने से इनकार किया, तो युवक ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी और दोबारा 5 लाख रुपये की मांग की।

विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा के बाद पीआरओ रोमिश कुमार के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का मानना है कि यह साइबर ठगी का मामला हो सकता है, जहां ठग नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories