सीबीआई ने जाैनपुर मुख्य डाकघर में मारा छापा, निरीक्षक समेत तीन गिरफ्तार

जौनपुर, 20 मई (हि.स.)। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) टीम ने सोमवार को मड़ियाहूं कोतवाली नगर स्थित मुख्य डाकघर में छापा मारा। यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही। सीबीआई ने डाक निरीक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुख्य डाक अधीक्षक आर के चौहान ने सीबीआई की छापे की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। डाक निरीक्षक अंकित कुमार सिंह पर कर्मियों से अवैध वसूली का आरोप है। डाक निरीक्षक कर्मियों को कार्रवाई का भय दिखाकर उनसे पैसों की मांग करते थे। सेउर शाखा के पोस्ट मास्टर श्याम सुंदर तिवारी से उन्होंने 25 हजार रुपये की मांग की थी। परेशान होकर उन्हाेंने सीबीआई में शिकायत की थी।

इसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई की और डाक निरीक्षक अंकित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। वसूली में मदद करने वाले बिजुर्गा शाखा पोस्ट मास्टर सूर्य प्रकाश शर्मा और मेल मोटर चालक रोहित यादव भी पकड़े गये। इससे पहले सीबीआई ने रिकॉर्ड की जांच करते कर्मियों से पूछताछ की थी। देर रात तक जांच-पड़ताल जारी रही। इस दौरान ऑफिस में उपस्थित सभी लोगों के मोबाइल बंद करा दिए गए थे। देर रात तक कोई भी कर्मचारी को बाहर नहीं निकलने दिया गया। इस मामले में सीबीआई अधिकारियों ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories