Sat, Feb 14, 2026
13 C
Gurgaon

विपक्ष के संसद के विशेष सत्र की मांग पर सीसीपीए लेगा फैसला : मेघवाल

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद विपक्ष लगातार सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज कहा कि आतंकी हमले के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाने के मामले में ससंदीय मामलों की केंद्रीय समिति निर्णय करेगी।

बुधवार को प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद के विशेष सत्र के लिए कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों की मांग पर फैसला लेगी। मेघवाल ने संवाददाताओं से कहा कि सत्र बुलाने पर सीसीपीए का जो निर्णय होगा, उस बारे में सूचित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद सामूहिक संकल्प प्रस्तुत करने के लिए संसद का सत्र बुलाने की मांग की है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories