Sat, Mar 28, 2026
23 C
Gurgaon

24 जून को वाराणसी में बड़ी बैठक! CM धामी ने दिए ठोस व नवाचार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

देहरादून, 19 जून — उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 24 जून को वाराणसी में होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के विकास को गति देने वाले ठोस और नवाचारपरक प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने बैठक में “इकोलॉजी और इकोनॉमी” के समन्वय की भावना को केंद्र में रखने को कहा है। बच्चों के पोषण, मानसिक और शारीरिक विकास को राज्य की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए उन्होंने ICDS, स्वास्थ्य, खाद्य और खेल विभागों को सामूहिक रूप से समेकित योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने, साथ ही 112 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर के प्रचार को तेज़ करने पर भी बल दिया।

उन्होंने कुपोषण और एनीमिया के मामलों पर नियमित समीक्षा और अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि “बच्चों का भविष्य, उत्तराखंड का भविष्य है”। इसके लिए जिलास्तर पर निगरानी और मूल्यांकन तंत्र को मजबूत किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एडीजी ए.पी. अंशुमन, सचिव विनोद कुमार सुमन और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories