Sat, Feb 7, 2026
22 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ के छह नगर पालिका निगमों में कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए आज होगा एमओयू

रायपुर, 17 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज (शुक्रवार) मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के छह नगर पालिका निगमों अम्बिकापुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी में नगरीय ठोस अपशिष्ट से बायोगैस के उत्पादन हेतु कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए), गेल इंडिया लिमिटेड (गेल) एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के मध्य त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

नगर पालिका निगम अम्बिकापुर, रायगढ़ और कोरबा में कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए संबंधित नगर पालिका, सीबीडीए एवं गेल इंडिया लिमिटेड तथा नगर पालिका निगम बिलासपुर, धमतरी और राजनांदगांव में संयंत्र की स्थापना के लिए संबंधित नगर पालिका, सीबीडीए, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के मध्य त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इन नगर पालिका निगमों में लगभग 350 मीट्रिक टन नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं लगभग 500 मीट्रिक टन अधिशेष बायोमास का उपयोग कर प्रतिदिन लगभग 70 मीट्रिक टन कम्प्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा। इन संयंत्रों की स्थापना के लिए 600 करोड़ रुपये का निवेश गेल एवं बीपीसीएल द्वारा किया जाएगा। संयंत्र की स्थापना से राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिवर्ष लगभग 2 लाख मानव दिवस रोजगार सृजित होगा। इन संयंत्रों में सह उत्पाद के रूप में निर्मित होने वाली जैविक खाद से राज्य में जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी आएगी तथा पर्यावरण स्वच्छ होगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories