Thu, Feb 5, 2026
22 C
Gurgaon

‘चॉक पर सुई से नक्काशी’ कर लिखी हनुमान चालीसा, छात्रा खुशी यादव का नाम ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

वाराणसी, 17 अप्रैल (हि.स.)। श्री हनुमत जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 102वें श्री संकट मोचन संगीत समारोह में देश-विदेश से आए संगीत एवं कला साधकों की प्रस्तुतियाँ श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

इसी महोत्सव के दौरान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय की चित्रकला विभाग की छात्रा खुशी यादव ने अपनी अनूठी कला से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने चॉक पर सुई की बारीक नक्काशी से “हनुमान चालीसा” उकेर कर एक अद्वितीय कृति प्रस्तुत की। इसे दर्शकों और कला प्रेमियों ने खूब सराहा।

इस उत्कृष्ट कलाकृति के लिए खुशी यादव का नाम ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। संकट मोचन मंदिर परिसर में इस कृति का अवलोकन करते हुए मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने छात्रा खुशी की प्रशंसा की। और ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ की ओर से प्राप्त प्रमाणपत्र व मेडल भेंट कर खुशी को सम्मानित किया।

महंत मिश्र ने इसे छह महीने की सतत मेहनत, समर्पण और भक्ति का परिणाम बताते हुए शिल्पकला का एक अद्वितीय उदाहरण कहा।

इस कृति को बनाने में 4 x 2.5 फीट की लकड़ी, थर्माकोल, फेविकोल, इमल्शन पेंट्स, तथा डॉम्स डस्टलेस सफेद चॉक (150 नग, प्रत्येक 78 मिमी) का उपयोग किया गया। हर चॉक पर सुई की मदद से एक-एक अक्षर उकेरा गया। बाद में इसे अखबार, टिशू पेपर और नारंगी सूती कपड़े से सजाया गया तथा ऐक्रेलिक रंगों द्वारा जीवंत रूप प्रदान किया गया। इस अद्वितीय कार्य की निगरानी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. नेहा सिंह के मार्गदर्शन में की गई, जबकि हैदराबाद की डॉ. पावनी एवं डॉ. स्वर्णा श्री ने इसे प्रमाणित किया। इसके बाद इस कला को ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories