अब याचना नहीं रण होगा : चंपाई सोरेन

0
194

पूर्वी सिंहभूम, 13 मई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन का समर्थन करते हुए इसे “नए भारत का दृढ़ निश्चय” बताया है।

अपने एक्स पोस्ट में चंपई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान से कोई भी बातचीत केवल पाक अधिकृत कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर होगी। मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में भारत पर हमला करने की कोशिश करने वाले आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा जाएगा, चाहे सीमाएं बीच में हों या नहीं।

प्रधानमंत्री ने यह भी साफ किया कि परमाणु हथियारों के नाम पर भारत को ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता। आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, और अब पानी और खून भी एक साथ नहीं बहेंगे, यह बयान उन्होंने दृढ़ता से दिया।

सोरेन ने कहा कि यह कोई कोरी घोषणा नहीं, बल्कि भारत की नई रणनीतिक सोच है, जिसे पूरी दुनिया ने हाल के दिनों में देखा है। हमारी सेनाएं देश की सुरक्षा में पूरी तरह सक्षम हैं। अब याचना नहीं, रण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here