पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला अजीम गिरफ्तार

0
210

मुरादाबाद, 03 जून (हि.स.)। थाना भगतपुर क्षेत्र स्थित मंगावाला मार्ग पर नचना की पुलिया के पास चेकिंग के दाैरान पुलिस टीम पर बीते दिन फायरिंग करने वाला आरोपित अजीम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए थे। पकड़े गए आरोपित के पास अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए थे।

थाना भगतपुर पर प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर ग्राम मंगावाला मार्ग पर नचना की पुलिया के पास थाने में तैनात उप निरीक्षक ब्रजकिशोर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आते हुए दिखाई दिए तो पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने एक युवक ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद वह तीनों मौके से भाग गये थे। आज थाना पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपित थाना भगतपुर क्षेत्र के दौलपुरी बमनिया गांव निवासी अजीम को तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपित मौके से भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here