चेटीचण्ड महोत्सव रविवार से : शाम को निकालेंगे भव्य शोभायात्रा

0
337

जोधपुर, 29 मार्च (हि.स.)। शहर में भगवान झूलेलालजी का जन्मोत्सव चेटीचण्ड पर्व का आगाज रविवार को सुबह ध्वजारोहण के साथ होगा। शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को कार्यक्रम के संबंध में एक पोस्टर का विमोचन किया गया।

सरदारपुरा झूलेलाल मन्दिर के सेवाधारी तेजु मनवानी व सुरेश अयानी ने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की गई है। सेवाधारी अशोक मुलचंदानी व संजय चन्दीरमानी ने बताया कि 30 मार्च से प्रारम्भ होने वाले तीन दिवसीय चेटीचण्ड महोत्सव के पोस्टर का विमोचन सरदारपुरा नवीं सी रोड़ स्थित पूज्य झूलेलाल मन्दिर में मनोहर (मन्नु) मुलचंदानी द्वारा किया गया। सुरेश इसरानी व मदन कुमार आईदासानी ने बताया कि 30 मार्च रविवार को सुबह झण्डारोहण के साथ इस तीन दिवसीय महोत्सव की शुरूआत की जाएगी एवं शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं 31 मार्च व 1 अप्रेल की शाम मन्दिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मदनकुमार आईदासानी, लक्ष्मण मूलचंदानी, वासुदेव खेराजानी, राधाकिशन मुलचंदानी, चंदू रामचंदानी आदि जुटे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here