छपरा: जिलाधिकारी ने कार्यसंस्कृति सुधारने और लंबित मामलों के निपटारे के दिए सख्त निर्देश

0
317

बायोमेट्रिक अटेंडेंस से लेकर राशन कार्ड तक होगी सख्त निगरानी

छपरा के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्यसंस्कृति और अंतर विभागीय समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में अब समयबद्धता और पारदर्शिता से काम होना चाहिए।

बायोमेट्रिक सिस्टम की होगी रोजाना समीक्षा

डीएम ने सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। डीआईओ को रोजाना इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
साथ ही मुख्यालय से आए किसी भी पत्र को 48 घंटे के भीतर संबंधित फाइल में प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया।

लॉगबुक और राशन कार्ड पर सख्ती

सभी प्रधान लिपिकों को आगत पत्रों का लॉगबुक रखने और उसकी मासिक रिपोर्ट स्थापना शाखा को भेजने के निर्देश दिए गए।
अनुमंडल पदाधिकारियों को एक सप्ताह में सभी लंबित राशन कार्ड आवेदनों का निपटारा सुनिश्चित करने का आदेश मिला।

भू-अर्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता

जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में हर अंचल कार्यालय में परियोजनावार और प्लॉटवार पंचाटी रैयतों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।
रैयतों की मदद के लिए सभी अंचलों में स्थायी हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा।

न्यायालय और मानवाधिकार मामलों पर भी निगरानी

डीएम ने निर्देश दिया कि मानवाधिकार आयोग और न्यायालय से जुड़े मामलों में समय पर तथ्य विवरणी दाखिल की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here