Wed, Mar 4, 2026
19 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ में गायों की मौत और तस्करी का कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 01 अक्टूबर।
जांजगीर-चांपा में विधायक व्यास कश्यप और कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को पत्रकारवार्ता में भाजपा सरकार पर गौ तस्करी और गायों की मौत का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य में बंद किए गए गौठानों को फिर से शुरू करने की मांग की। कांग्रेस का दावा है कि पिछले पौने दो साल में राज्य से लगभग पांच लाख गोवंश गायब हो गए हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2500 से अधिक गायें सड़क दुर्घटनाओं और भूख से मारी गई हैं। विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2023 से पहले 10,800 गौठान स्थापित किए थे, जो वर्तमान सरकार ने बंद कर दिए। इन गौठानों में गोवंश के लिए चारा और पानी की सुरक्षित व्यवस्था होती थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान लगभग 1200 गायें भूख और चारे की कमी से मरीं, 850 से अधिक गायें सड़क दुर्घटनाओं में कुचली गईं और 200 से अधिक गायों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई।

कश्यप ने कहा कि गायों की घटती संख्या और तस्करी की पुष्टि इस बात से होती है कि राज्य से लगभग पांच लाख गायें यूपी और महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचाई गई हैं। उन्होंने मोदी सरकार के बीफ निर्यात पर भी सवाल उठाया और कहा कि भारत अब ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया है।

विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने न तो गौ अभ्यारण्य बनाए और न ही गौधाम। जबकि चारा के लिए प्रतीकात्मक राशि आवंटित की गई, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।

कांग्रेस ने सरकार से आग्रह किया कि गायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, बंद गौठानों को पुनः शुरू किया जाए और गोवंश की तस्करी पर रोक लगाई जाए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories