Sun, Mar 8, 2026
20 C
Gurgaon

दीपक बैज का आरोप — प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, नकली दवाओं से बढ़ी मरीजों की परेशानी!

दीपक बैज का गंभीर आरोप

रायपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। सरकारी अस्पतालों में न जांच सही से हो रही है, न इलाज। राजधानी समेत कई मेडिकल कॉलेजों में लगातार नकली और अमानक दवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को सही इलाज नहीं मिल रहा और मेकाहारा अस्पताल में एक ही बेड पर दो प्रसूताओं को बच्चों के साथ लिटाया जा रहा है।

“दवा के नाम पर जहर दिया जा रहा है”

दीपक बैज ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्ताहीन, फंगस लगी दवाएं दी जा रही हैं। डायरिया और कृमि से पीड़ित बच्चों को अमानक दवाएं दी गईं। गर्भवती महिलाओं को दी गई आयरन और फोलिक एसिड की दवाएं भी खराब निकलीं। कई मरीज एलर्जी से पीड़ित हैं और कुछ की तबीयत बिगड़ चुकी है।

जांच और कार्रवाई की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिन दवा कंपनियों पर अन्य राज्यों में प्रतिबंध लगा है, वही कंपनियां प्रदेश में खुलकर दवाएं बेच रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि डॉक्टरों की शिकायत के बावजूद सरकार ने सप्लायरों पर कार्रवाई क्यों नहीं की? यह सब स्वास्थ्य मंत्री की मिलीभगत या लापरवाही के बिना संभव नहीं है।

“स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत हटाया जाए”

दीपक बैज ने कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि बड़ा स्वास्थ्य घोटाला है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच हो और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को तत्काल पद से हटाया जाए, ताकि दोषियों को सज़ा मिल सके और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बचाया जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories