Wed, Mar 4, 2026
24 C
Gurgaon

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: मुख्यमंत्री साय करेंगे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

रायपुर, 1 अक्टूबर।
सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन आज बुधवार को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर के कृषि मंडपम में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।

राज्य स्तरीय इस आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके कल्याण, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा तथा समाज में उनकी सक्रिय भूमिका को सशक्त करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अनुभव साझा करने के सत्र, स्वास्थ्य जांच शिविर और प्रेरक वार्ता का आयोजन भी शामिल है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, इन्द्र कुमार साहू, अनुज शर्मा, महापौर मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री साय वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करेंगे और उनके योगदान के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। यह आयोजन न केवल उनके कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि समाज में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका को सशक्त बनाने का संदेश भी देगा।

आयोजन के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेरक वार्ता और अनुभव साझा करने के सत्र से वृद्धजनों को मानसिक और सामाजिक समर्थन मिलेगा।

राज्य प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं, ताकि यह समारोह सम्मानजनक और प्रभावशाली रूप से आयोजित हो सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories