Thu, Feb 12, 2026
22 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आई है।

राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिलों में भी झमाझम बारिश हुई है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। रायपुर और बालोद में अधिकतम तापमान क्रमशः 34.8 और 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

साथ ही धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और मुंगेली जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जगह 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

रायपुर में मंगलवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ है और कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नाले और कमजोर ढांचों के पास न जाने तथा घरों की छतों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories