Sat, Mar 7, 2026
21 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ में आज आकाशीय बिजली और भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

रायपुर, 8 अक्टूबर: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़, बिलासपुर, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और जशपुर जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में आज मौसम खुशनुमा रहेगा, जबकि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और मेघगर्जन की गतिविधि जारी रहेगी। 10 अक्टूबर से उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक में कमी आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के जगदलपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के डभरा, पुसौर और छाल में 5 सेंटीमीटर, चांपा, पामगढ़, लोरमी, चंद्रपुर और बम्हनीडीह में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई। नारायणपुर और फरसगांव में 60 मिमी, हरदीबाजार में 50 मिमी, जबकि मूंगेली, माना-रायपुर और देवभोग में 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम केंद्र रायपुर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बुधवार 8 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (थंडरस्टॉर्म) होने की संभावना है। लोगों को बिजली गिरने, तेज हवा और जलजमाव से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी और उत्तर-पूर्वी झारखंड में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश हो रही है। उत्तरी तटीय ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका बनी होने से बारिश की गतिविधि तेज हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories