छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मनरेगा, पंचायत और शिक्षा पर होगी अहम चर्चा

0
228

विधानसभा में आज मनरेगा–पंचायत और शिक्षा पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में आज प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण और शून्यकाल के दौरान मनरेगा, पंचायत व्यवस्था, स्कूल शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

प्रश्नकाल में मंत्री देंगे जवाब

आज के प्रश्नकाल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देते नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शिक्षा और वित्त से संबंधित प्रश्नों पर सदन को जानकारी देंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा कुछ महत्वपूर्ण पत्रों को सदन के पटल पर रखने की भी संभावना जताई जा रही है।

अनुपूरक बजट पर पहले ही हो चुकी है तीखी बहस

उल्लेखनीय है कि शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 35,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया था। इस बजट को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। वित्त मंत्री ने इसे राज्य के विकास को गति देने वाला बताया, जबकि वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने इसे छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here