Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

‘छावा’ फेम विनीत कुमार सिंह बनने वाले हैं पिता, शेयर की खुशखबरी

फिल्म ‘छावा’ बहुत बड़ी हिट रही। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाने के बाद कुछ दिन पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म को ओटीटी पर भी लोगों ने खूब देखा। इसी बीच फिल्म ‘छावा’ के एक एक्टर ने सभी के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। अभिनेता विनीत कुमार सिंह, जो ‘छावा’ में कवि कलश की भूमिका निभाते नजर आए थे, ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह और उनकी पत्नी रुचिरा जल्द ही माता-पिता बनेंगे।

मीडिया से बात करते हुए विनीत ने कहा, “यह समय अभी हम दोनों के लिए बहुत कीमती है। हम बहुत खुश हैं और अपने बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम माता-पिता बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं।”

विनीत और रुचिरा 2021 में शादी के बंधन में बंधे। दोनों शादी के 4 साल बाद माता-पिता बनने को लेकर काफी खुश हैं। प्रशंसकों ने दोनों को बधाई दी।

विनीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका करियर इस समय चरम पर है। उनकी भूमिका ‘छावा’ में कवि कलश के रूप में बेहद लोकप्रिय रही और उनके अभिनय की काफी सराहना हुई। इसके बाद विनीत ने सनी देओल के साथ फिल्म ‘जाट’ में खलनायक की भूमिका निभाई, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। विनीत ने फिल्म ‘लालबाग परेल’ के साथ-साथ ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘मुक्काबाज’ जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। इन फिल्मों में उन्होंने अपनी विविध भूमिकाओं से यह साबित कर दिया है कि वह एक बेहद सक्षम अभिनेता हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories