Wed, Feb 11, 2026
17 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर और गणितज्ञ आर्यभट्ट को जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय संविधान के जनक कहलाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारत के महान ज्योतिषविद् और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट की आज साेमवार को जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर महान विभूतियाें काे उनकी जयंती पर पुण्य स्मरण कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर बाबा साहेब अंबेडकर काे जयंती पर किया नमन करते हुए लिखा संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। आपने समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से भारत के नवनिर्माण की नींव को मजबूत किया। आपके विचार, संघर्ष और नेतृत्व हम सभी भारतीयों के लिए आत्मगौरव का प्रतीक हैं, जो हमें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सतत प्रेरणा देते रहेंगे।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने गणितज्ञ आर्यभट्ट काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा महान खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ आर्यभट्ट जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। शून्य की खोज से लेकर खगोलगणना तक, आपका ज्ञान भारत की बौद्धिक विरासत एवं भारतीयों के लिए गौरव है, जिससे प्रेरणा लेकर हम विज्ञान, गणित और नवाचार के नए आयाम गढ़ते रहेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories