Sun, Mar 8, 2026
24 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और मंगल पांडे काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाेपाल, 8 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 1857 की क्रांति के नायक शहीद मंगल पांडे की आज मंगलवार काे पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दाेनाें महान विभूतियाें काे पुण्य स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय काे पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लिखा सुजलाम्, सुफलाम्, मलयज शीतलाम्, शस्यश्यामलाम्, मातरम्! वंदे मातरम्! राष्ट्रीय गीत ‘मातरम्’ के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आपकी लेखनी राष्ट्रचेतना का शंखनाद थी। ‘आनंदमठ’ जैसे कालजयी उपन्यास में रचित “वंदे मातरम्” ने भारतवर्ष के नवजागरण को ओजस्वी स्वर दिए। आपका साहित्य सदैव भावी पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने अमर शहीद मंगल पांडे काे पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा 1857 की क्रांति के अग्रदूत, मां भारती के अमर सपूत मंगल पांडे जी के बलिदान दिवस पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिलाकर आपने देशभक्ति, त्याग और समर्पण से स्वतंत्रता की पहली चिंगारी जलायी। आपका अदम्य साहस और शौर्य आज भी हमें राष्ट्रसेवा और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories