मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राेशन सिंह काे जयंती पर किया नमन

0
369

भाेपाल, 22 जनवरी (हि.स.)। काकोरी एक्शन केस में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, माँ भारती के अमर सपूत, अभिजात राष्ट्रभक्त ठाकुर रोशन सिंह की आज बुधवार काे जयंती है। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने भी उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा महान स्वतंत्रता सेनानी व वीर क्रांतिकारी, श्रद्धेय ठाकुर रोशन सिंह जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।

मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्राणों की आहुति देकर आपने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नई चेतना का संचार किया। देश के सम्मान एवं गौरव के लिए आपका त्याग एवं संघर्षमय जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here