मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साहित्यकार फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

0
333

भाेपाल, 11 अप्रैल (हि.स.)। हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ की आज शुक्रवार काे पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्हें स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर लिखा हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आपकी रचनाओं में मानवीय संवेदनाओं और विचारों के उद्वेग के साथ तत्कालीन ग्रामीण भारत की जीवंत तस्वीर और सौंदर्य है। मैला आँचल, मारे गए गुलफाम, पंचलाइट जैसी अनेक रचनाएं साहित्य जगत को सर्वदा आलोकित करती रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here