मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने राष्ट्रगान के रचयिता रवींद्रनाथ टैगोर काे जयंती पर किया नमन

0
246

भाेपाल, 7 मई (हि.स.)। महान कवि, अद्वितीय कथाकार, राष्ट्रगान के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्रद्धेय रवीन्द्रनाथ टैगोर की आज बुधवार काे जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उनके योगदान का स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, राष्ट्रगान ‘जन-मन-गण’ के रचयिता एवं स्वतंत्रता सेनानी रवींद्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।गुरुदेव ने प्राचीन गुरुकुल परंपरा के पुनर्जीवन हेतु ‘शांति निकेतन’ की स्थापना कर भारतीय संस्कृति के संरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया। आध्यात्मिक एवं सार्वभौमिक साहित्य लेखन से सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करने वाले युगदृष्टा के रूप में आप सदैव याद किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कविवर को गुरूदेव के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ। विश्व विख्यात महाकाव्य गीतांजलि की रचना के लिए उन्हें वर्ष 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 7 अगस्त 1941 को कोलकाता में अंतिम साँस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here