मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

0
217

भाेपाल, 3 अप्रैल (हि.स.)। मराठा साम्राज्य के संस्थापक, पराक्रमी- वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की आज गुरुवार काे पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके पराक्रम को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार काे अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा जय शिवाजी, जय भवानी…हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक, राष्ट्र गौरव वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। आपका अप्रतिम साहस, अद्वितीय वीरता एवं आदर्श जीवन सदैव भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here