Sun, Feb 15, 2026
15 C
Gurgaon

पंबन ब्रिज उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे मुख्यमंत्री स्टालिन

चेन्नई, 6 अप्रैल (हि.स.)। तमिलनाडु के रामेश्वरम में बने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज (न्यू पंबन ब्रिज) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी आज करेंगे। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शामिल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री स्टालिन नीलगिरी में

आयाेजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हाे गए हैं।

डीएमके ने अपनी पाेस्ट में लिखा कि आज द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उदाहा में आयोजित नीलगिरी जिला पार्टी कार्यकारिणी के साथ बैठक’ कार्यक्रम में भाग लिया और वर्ष 2026 विधानसभा चुनाव के लिए दिशा निर्देश दिए।स्टालिन ऊटी में नीलगिरी परियोजनाओं का उद्घाटन और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इससे यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री स्टालिन आज पंबन ब्रिज उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे। इस पंबन ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री माेदी रामेश्वरम में स्थित रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले रामेश्वरम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पाक जलडमरूमध्य में बना नया पंबन ब्रिज 110 साल पुराने पंबन ब्रिज की जगह लेगा। नया पंबन ब्रिज भारत की उन्नत इंजीनियरिंग क्षमताओं का एक प्रमाण है, जो विरासत के साथ आधुनिक तकनीक पर आधारित व्यवस्था से जोड़ेगा।यहां बना पुराना ब्रिज 2022 में बंद कर दिया गया था। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नए पुल का निर्माण किया है। अत्याधुनिक तकनीक से बना यह पुल 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है, जो 17 मीटर तक बढ़ सकता है।

रामायण से जुड़े धार्मिक स्थल रामेश्वरम में बने इस पुल का रामनवमी के दिन उद्घाटन हाेना देश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories