मुख्यमंत्री आज कन्यादान विवाह समारोह में जोड़ों को वीसी के माध्यम से देंगे आशीर्वाद, भोपाल में रखेंगे कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला

भाेपाल, 7 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना में आज शुक्रवार काे मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह होने जा रहा है, जिसमें 1100 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधेगे। मुख्यमंत्री डाॅ यादव इस आयाेजन में वर्चुअली शामिल हाेंगे। मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से सुबह 11 बजे अपना आशीर्वाद देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डाॅ यादव सुबह 11:15 बजे सीएम हाउस में विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर बैठक भी लेंगे।

मुख्यमंत्री 12:15 बजे पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक मुलाकात के लिए समय आरक्षित रखा गया है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम पांच बजे सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर की अधारशिला रखेंगे। कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर के पास मछली घर की जमीन पर 3500 लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर बनेगा। प्रस्तावित डिजाइन में नए सेंटर की नक्काशी और स्टोन वर्क वर्तमान कुशाभाउ कन्वेंशन सेंटर यानी मिंटो हॉल से मिलती-जुलती है। इस सेंटर में 1500 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनेगा तो 2000 लोगों की क्षमता वाला बैंक्वेट हॉल बनेगा। कम से कम 300 कारों की पार्किंग के साथ एग्जिबिशन और आयोजनों के लिए कई बड़े हॉल होंगे। शाम 6 बजे से मुलाकात के लिए समय आरक्षित रखा गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories