Sat, Feb 14, 2026
23 C
Gurgaon

टेंगापुखुरी में ‘अकणिर बाजार’: छात्रों में उद्यमिता विकास की अभिनव पहल

चराइदेव (असम), 6 अप्रैल (हि.स.)। छात्र-छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उनके भीतर व्यावहारिक समझ और उद्यमिता को विकसित करने के उद्देश्य से चराइदेव जिले के माहमरा क्षेत्र के अंतर्गत 40 नंबर टेंगापुखुरी निम्न बुनियादी विद्यालय में ‘अकणिर बाजार’ नाम से एक अस्थायी बाजार का आयोजन किया गया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता कलिता ने रविवार को बताया कि टेंगापुखुरी प्रेक्षागृह में लगाए गए इस बाजार में छात्रों को विक्रेता और खरीदार की भूमिकाओं में बांटा गया। नकली मुद्रा और सब्ज़ियों का उपयोग कर छात्रों ने खरीद-बिक्री की गतिविधियों में भाग लिया। यह पहल छात्रों को जीवन के मूलभूत आर्थिक सिद्धांतों से परिचित कराने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देती है।

इस विशेष बाजार का उद्घाटन क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी और अवकाशप्राप्त शिक्षक वैकुण्ठ बरकाकति ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता कलिता सहित कई सम्मानित व्यक्ति और अभिभावक भी मौजूद रहे। छात्रों ने अपने घरों में उत्पादित स्थानीय हरी सब्ज़ियों को बाजार में लाकर बेचते हुए न केवल सहभागिता दिखाई, बल्कि व्यावहारिक शिक्षा का भी अनुभव प्राप्त किया। ‘अकणिर बाजार’ विशेष आकर्षण बन गया और बाल उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories