Sat, Mar 21, 2026
16 C
Gurgaon

चुराचांदपुर में कर्फ्यू जारी, स्कूल और दुकानें बंद

इंफाल, 20 मार्च (हि.स.)। मणिपुर के कर्फ्यूग्रस्त चुराचांदपुर जिले में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस इलाके में इस हफ्ते की शुरुआत में हुई हिंसा के बाद मार और जोमी समुदायों के बीच तनाव और बढ़ गया है। शांति बहाल करने के प्रयासों के बीच सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात दोनों समुदायों के बीच झड़प में 51 वर्षीय लालरोपुई पकहुआंगटे की मौत हो गई थी, जो मार समुदाय से थे। इस हिंसा में कई अन्य लोग भी घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि मार इनपुई के महासचिव रिचर्ड एचमार पर जोमी समुदाय के कुछ लोगों ने हमला किया था, जिसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्कूल और बाजार पूरी तरह बंद हैं। चर्च नेताओं और सामाजिक संगठनों ने दोनों समुदायों के बीच मध्यस्थता शुरू कर दी है। इसी बीच, शांति सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च किया, जबकि राहत शिविरों में रह रहे कुकी समुदाय के कुछ सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

शांति बनाए रखने के लिए जनजातीय संगठनों और स्थानीय विधायकों ने अपील की है। चुराचांदपुर के कम से कम 12 कूकी, जोमी और मार संगठनों ने मिलकर एक संयुक्त शांति समिति बनाने का निर्णय लिया है। वहीं, चुराचांदपुर और फेर्ज़ॉल जिलों के छह विधायकों ने प्रशासन से कड़े कदम उठाने और कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories