Sun, Feb 15, 2026
26 C
Gurgaon

टैंकर में घुसी कार, चालक की मौत

रामगढ़, 8 फ़रवरी (हि.स.)। रामगढ़- रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टूपालू घाटी में जाम के दौरान वन-वे ट्रैफिक सड़क हादसे की वजह बन गई। यहां एक कार टैंकर में घुस गई, जिसकी वजह से कार चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात चाईबासा से दिल्ली पाइप लेकर जा रहा ट्रक सड़क के बीचो-बीच पलट गया। इस वजह से घाटी जाम हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और फोरलेन सड़क के हजारीबाग से रांची जाने वाली वन-वे सड़क पर किसी तरह आवागमन शुरू करवाया। फिर एनएचएआई की रेस्क्यू टीम को बुलाकर गाड़ी और सड़क पर बिखरे पाइप को हटवाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान एक कार आगे जा रही टैंकर में घुस गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गयी।

ट्रक ड्राइवर श्रद्धा ने बताया कि वह चाईबासा प्लांट से पाइप लोड कर दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान घाटी क्षेत्र में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस वजह से आगे वाले गाड़ी को बचाने के क्रम में सड़क के किनारे जाने के प्रयास किया। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई।

रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ट्रक की दुर्घटना के करीब दो घंटे बाद रामगढ़ की ओर से रांची की ओर जा रही कार ने आगे चल रहे टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी।इस वजह से टैंकर के पीछे कार फंस गया और चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories