बादल छाने से गर्मी से राहत, फिर बढ़ेगा तापमान

0
275

रांची, 18 मार्च (हि.स.)। झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बुधवार से तापमान में फिर वृद्धि होने की आशंका है। इससे गर्मी फिर से बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने और गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। यह स्थिति हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बने पश्चिमी विछोभ के चलते पैदा हुई है।

वहीं रांची और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर कड़ी धूप रही। इससे गर्मी का एहसास हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री जमशेदपुर में 37.1, डालटेनगंज में 35.8 और बोकारो में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here