मुख्यमंत्री भजन शर्मा ने युवाओं से नशा छोड़ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

0
495

मुख्यमंत्री भजन शर्मा ने युवाओं से नशा छोड़ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

जयपुर, 21 सितम्बर (हि.स.)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर युवा एक कदम आगे बढ़ाएंगे, तो राजस्थान सौ कदम तेजी से आगे बढ़ेगा।

नमो युवा रन में युवाओं को संबोधित किया

मुख्यमंत्री रविवार सुबह अमर जवान ज्योति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “नमो युवा रन-नशा मुक्त भारत” मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में जुटे युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

सीएम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के कल्याण और रोजगार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अब तक 75 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है और आने वाले समय में 25 हजार युवाओं को और नियुक्तियां मिलेंगी। इसके साथ ही राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान हुए एमओयू के माध्यम से स्थापित होने वाले उद्योग निजी क्षेत्र में भी हजारों रोजगार उपलब्ध कराएंगे।

सेवा पखवाड़ा और संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस अवसर पर राज्य सरकार सेवा पखवाड़ा मना रही है। ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से अंतिम पायदान तक बैठे लोगों को राहत दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से मेहनत, ईमानदारी और नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद रहे युवा

इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, विधायक जितेंद्र गोठवाल, विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर ग्रेटर उपमहापौर पुनीत कर्णावत सहित भाजपा और युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में युवाओं ने इस मैराथन में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here