मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज छतरपुर जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल, 29 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरुवार को) छतरपुर और पन्ना जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री छतरपुर जिले के गौरिहार एवं मऊसहानियां में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, साथ ही पन्ना जिले में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशी बजाज ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. भोपाल से हवाई मार्ग द्वारा दोपहर 12:15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। तत्पश्चात हेलीकॉप्टर के माध्यम से 12:40 बजे गौरिहार हेलीपेड (विधानसभा चंदला) पहुंचेंगे और जल गंगा संवर्धन अभियान एवं तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम, तालाब में श्रमदान और कन्या छात्रावास में ई लाईब्रेरी उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 90 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 40 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें से 32 कामों के लिए 75 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से भूमिपूजन किया जाएगा और 8 कामों का 14 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया जाएगा।

इसके पश्चात शाम 05:10 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुनः छतरपुर जिले के मऊसानिया हेलीपेड पहुंचेंगे और संस्कृति विभाग के विरासत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। तदोपरांत शाम 6:20 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories