मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न वैज्ञानिक सी.वी. रमन की जयंती पर किया नमन – विज्ञान के क्षेत्र में योगदान को किया याद

0
357

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान वैज्ञानिक, भारत रत्न चंद्रशेखर वेंकट रमन को जयंती पर किया नमन

भोपाल, 7 नवंबर (हि.स.)। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता और भारत रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन की आज जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया।

मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा – “महान वैज्ञानिक, भारत रत्न से सम्मानित चंद्रशेखर वेंकट रमन जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने भारत में विज्ञान के अध्ययन और शोध को प्रोत्साहित कर विश्व पटल पर देश को गौरवान्वित किया। विज्ञान जगत में उनका योगदान सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा।”

सी.वी. रमन का योगदान
सर सी.वी. रमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को हुआ था। उन्होंने 1930 में ‘रमन प्रभाव’ (Raman Effect) की खोज की, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी खोज ने भारत को विश्व विज्ञान मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाई।

विज्ञान के प्रति समर्पण का प्रतीक
सी.वी. रमन का जीवन विज्ञान के प्रति समर्पण और अनुसंधान की भावना का प्रतीक रहा है। उन्होंने युवा पीढ़ी को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here