Mon, Mar 9, 2026
27 C
Gurgaon

हिसार के बालसमंद में चिलिंग प्लांट पर सीएम फ्लाइंग का छापा

तीन हजार लीटर दूध बरामद, लैब जांच के लिए भेजे गए सैंपल

हिसार, 2 जून (हि.स.)। जिले के गांव बालसमंद में सीएम फ्लाइंग टीम ने गणपति

चिलिंग सेंटर पर छापेमारी कर दूध में मिलावट की आशंका के चलते बड़ा कदम उठाया। इस कार्रवाई

में टीम ने मौके से करीब तीन हजार लीटर दूध बरामद किया, जिसके सैंपल लेकर उन्हें जांच

के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में सोमवार

को की गई छापेमारी में एसआई जितेंद्र, एएसआई सुरेंद्र, एचसी विजय और खाद्य सुरक्षा

अधिकारी डॉक्टर पवन चहल भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी कि बालसमंद गांव में

चल रहा यह गणपति चिलिंग सेंटर कई प्रकार की अनियमितताओं में लिप्त है और वहां दूध में

मिलावट की आशंका जताई गई थी। इसी के चलते सोमवार सुबह टीम ने प्लांट पर रेड की। छापेमारी

के दौरान गणपति चिलिंग सेंटर का संचालक मौके से गायब मिला और वहां पर किसी प्रकार का

कोई तकनीकी डिप्लोमा होल्डर या क्वालिफाइड सुपरवाइजर भी मौजूद नहीं था। पूछताछ के दौरान

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति, राहुल ने टीम को बताया कि इस प्लांट पर प्रतिदिन लगभग

12 हजार लीटर दूध आसपास के गांवों से इकट्ठा कर चिलिंग की प्रक्रिया से गुजारा जाता

है और इसके बाद यह दूध रोहतक स्थित अमूल दूध प्लांट को भेजा जाता है।

टीम ने मौके पर

मौजूद दूध के सैंपल एकत्र कर लिए हैं जिन्हें खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल द्वारा

जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने कहा कि प्रदेश सरकार खाद्य पदार्थों में मिलावट

करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। किसी भी स्थान पर गड़बड़ी की सूचना मिलते

ही तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य व्यवसाय

से जुड़े सभी लोग अपने लाइसेंस एवं प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ काम करें और प्रक्रिया

को नियमों के तहत संचालित करें, ताकि कानून का उल्लंघन न हो। अब सभी की निगाहें दूध

के सैंपल की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि उपभोक्ताओं तक

पहुंचने वाला दूध कितना शुद्ध और सुरक्षित है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories