ममता के मुर्शिदाबाद दौरा कार्यक्रम में बदलाव, अब छह मई को जायेंगी मुख्यमंत्री

कोलकाता, 2 मई (हि.स.) । मुर्शिदाबाद दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की योजना में बदलाव हुआ है। पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक वह पांच मई को जिले का दौरा करने वाली थीं, लेकिन अब यह दौरा छह मई को होगा। मुख्यमंत्री उस दिन शामशेरगंज में हाल ही में हुई हिंसा में प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगी और एक प्रशासनिक बैठक भी लेंगी। बैठक का आयोजन सुत्ति के छाबघाटी केडी विद्यालय मैदान में किया गया है।

मुख्यमंत्री इस दौरे में कई सरकारी योजनाओं की भी घोषणा करेंगी। साथ ही, मुर्शिदाबाद हिंसा में पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान की जाएगी। मृतक एजाज अहमद के परिवार को भी आर्थिक मदद दी जाएगी। हालांकि इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार तैयारी पूरी कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि संशोधित वक्फ कानून को लेकर इस महीने की शुरुआत में मुर्शिदाबाद में भारी बवाल हुआ था। जिले में कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई थी और कई लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हुए थे। उस वक्त मुख्यमंत्री के मुर्शिदाबाद न जाने को लेकर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। ममता बनर्जी ने साफ कहा था कि सही समय आने पर वह जरूर जाएंगी। उन्होंने मई के पहले सप्ताह में दौरा करने का संकेत दिया था। गुरुवार सुबह यह जानकारी सामने आई थी कि वह पांच मई को जिले में रहेंगी, लेकिन गुरुवार रात को कार्यक्रम में बदलाव की खबर आई और अब उनका दौरा छह मई को होगा।

सरकारी महकमे ने दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories