मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

0
370

भोपाल, 15 दिसंबर (हि.स.)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि (15 दिसंबर) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा—
“लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए उन्होंने अप्रतिम योगदान दिए। उनका समर्पण युवाओं को सदैव राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल को पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने एक्स पर लिखा—
“महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। आपके राष्ट्रवादी और ओजस्वी विचार सदैव समाज को मार्गदर्शन देते रहेंगे।”

उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत में रियासतों के एकीकरण के माध्यम से देश की भौगोलिक और राजनीतिक एकता को मजबूत किया, जिसके कारण उन्हें ‘लौह पुरुष’ के नाम से जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here