Sat, Feb 7, 2026
21 C
Gurgaon

गुरुग्राम में खेल मंत्री की बोलिंग पर सीएम सैनी ने मारे शॉट

राजीव चौक के पास युवाओं के साथ सीएम नायाब सैनी ने खेला क्रिकेट

गुरुग्राम, 1 जून (हि.स.)। यहां राजीव चौक के पास रविवार को युवाओं को क्रिकेट खेलते देख सीएम खुद को रोक नहीं पाए और उनके बीच जा पहुंचे।

उन्होंने बल्ला लेकर एक मंझे हुए खिलाड़ी की तरह बल्ला हाथ में लेकर बोलिंग का इंतजार किया। सीएम के लिए खेल मंत्री गौरव गौतम ने बोलिंग की।

दरअसल सीएम रविवार को गुरुग्राम में एक देश एक चुनाव थीम के साथ आयोजित की जा रही तीन किलोमीटर रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम लेजर वैली पार्किंग में सुबह छह बजे आयोजित किया गया।

यहां से सीएम निकले तो राजीव चौक पर उन्हें युवा क्रिकेट खेलते नजर आए। उन्होंने अपना काफिला उधर मुड़वाया और युवाओं के बीच जा पहुंचे। उन्होंने बल्ला हाथ में थामा और विकेट पर बैटिंग के लिए तैनात हो गए। खेल मंत्री गौरव गौतम ने उनके लिए बोलिंग की, जिस पर सीएम ने शॉट लगाए। युवाओं के साथ युवा बनकर सीएम ने काफी देर तक क्रिकेट खेला। इसके बाद सभी का हाल चाल जानकर वे वहां से चले गए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories