Sun, Feb 8, 2026
13 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने जम्मू में विस्फोट से प्रभावित आवासीय क्षेत्र का किया दौरा

जम्मू, 10 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज जम्मू के एक रिहायशी इलाके का दौरा किया जहां विस्फोट में एक घर और कई पार्क किए गए वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि उमर अब्दुल्ला ने रेहाडी में विस्फोट स्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवार से बातचीत की। पाकिस्तान के संदिग्ध ड्रोन हमलों की एक नई लहर के बीच आज जम्मू में लोग विस्फोट जैसी आवाजों से जागे रहे क्योंकि शहर में सायरन बज रहे थे। सुबह करीब 5 बजे जम्मू में विस्फोटों की गगनभेदी आवाजें सुनाई दीं।

अधिकारियों ने सीमा पार से ड्रोन हमलों की एक नई लहर की पुष्टि की है। इससे लोगों में दहशत फैल गई है। अधिकारियों ने बताया कि शहर के रूप नगर इलाके में एक रिहायशी इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को दूसरी रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत में 26 स्थानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमलों की एक लहर शुरू करने के बाद ये ताज़ा हमले हुए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उस समय काफी बढ़ गया जब भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर बुधवार को सटीक हमले किए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories