Fri, Mar 13, 2026
32 C
Gurgaon

सिलचर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

कछार (असम), 03 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा मंगलवार काे कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शहर में अलग-अलग जगहों पर बनाए गए पांच राहत शिविरों का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित लोगों की पीड़ा सुनी।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार को सिलचर के सरकारी हायर सेकेंडरी बॉयज स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत की और उनकी जरूरतों के बारे में जाना। इसके बाद उन्होंने नॉर्मल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कॉस्मिक मार्केट, मालिनी बील और हिरणप्रभा देव शिशु मंदिर में बनाए गए राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने सभी राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत की और उनकी पीड़ा सुनी। उन्होंने सभी शिविरों में स्थापित रसोईघर का दौरा किया और स्वयं देखा कि आपूर्ति की जा रही खाद्य सामग्री साफ और ठीक से पकाई गई है या नहीं। उन्होंने शरणार्थियों से पूछा कि उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री, शिशु दूध और पेयजल मिल रहा है या नहीं।

जिलाधिकारी मृदुल यादव और पुलिस अधीक्षक नोमल महतो को बाढ़ पीड़ितों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री के साथ दो मंत्री कौशिक राय और कृष्णेंदु पाल, सांसद परिमल शुक्लवैद्य, विधायक क्रमशः दीपायन चक्रवर्ती, मिहिरकांति सोम, निहाररंजन दास, विजय मालाकार, कमलाक्ष दे पुरकायस्थ मौजूद थे।

जिले के सामान्य और पुलिस प्रशासन के विभिन्न स्तर के अधिकारी, जल संसाधन और अन्य संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारी-इंजीनियर उपस्थित थे। कछार जिला भाजपा अध्यक्ष रूपम साहा, पार्टी के प्रांतीय सचिव कणाद पुरकायस्थ समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories