मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण

0
325

राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मुख्यमंत्री का निरीक्षण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिलशाद गार्डन स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त सहायता और प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलाज के साथ-साथ मरीजों को भरोसा, सुरक्षा और सम्मान का अनुभव भी मिलना चाहिए।

स्वच्छता और व्यवस्था पर ज़ोर

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता, पंजीकरण व्यवस्था और आईसीयू जैसी सेवाओं की भी समीक्षा की और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।

दिव्यांगजनों को ‘दिव्य अटल अवार्ड’

अस्पताल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने लगभग 133 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए और उन्हें ‘दिव्य अटल अवार्ड’ से सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है और समाज के सहयोग से ही एक संवेदनशील दिल्ली का निर्माण संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here