बोड़ो समाज के गौरव उपेन्द्रनाथ ब्रह्म को मुख्यमंत्री सरमा ने दी श्रद्धांजलि

0
284

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को बोड़ो समाज के महान नेता बडोफा उपेन्द्रनाथ ब्रह्म की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ब्रह्म बोड़ो समुदाय के स्वाभिमान, अधिकार और गरिमा की रक्षा के लिए एक सशक्त आवाज और साहसी नेता थे।

सीएम सरमा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में बडोफा उपेन्द्रनाथ ब्रह्म के नाम पर एक प्रमुख सड़क का नामकरण करने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने का जो कदम उठाया है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here