Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से नई दिल्ली में की मुलाकात

देहरादून, 29 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में विमानन क्षेत्र के विकास और हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखंड में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट व नैनीसैनी एयरपोर्ट के वॉच आवर्स बढ़ाने एवं जनपद पिथौरागढ़ की रणनीतिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के अंतर्गत नैनीसैनी एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (नई दिल्ली) के लिए 42 से 48 सीटों वाली नियमित विमान सेवा शुरू करने की मांग की। साथ ही पिथौरागढ़ से धारचूला व मुनस्यारी जैसे सीमांत क्षेत्रों को भी हवाई सेवाओं से जोड़ने का भी अनुरोध किया। उनसे जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों में तेजी लाने के संबंध में भी वार्ता हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी के नए द्वार खुल रहे हैं और राज्य के पर्यटन, व्यापार एवं आपदा प्रबंधन को अधिक मजबूती मिल रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories